Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

उबालने पर क्यों बर्तन से दूध गिरता है लेकिन पानी नहीं?

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 3 November, 2024
दूध में पानी के साथ प्रोटीन, वसा और कार्बोहाइड्रेट होते हैं। उबालने पर दूध की सतह पर मलाई की परत बनती है जिससे भाप बाहर नहीं निकल पाती। भाप का दबाव बढ़ने पर वह मलाई की परत को ऊपर उठाकर दूध को बर्तन से गिरा देती है। पानी में ऐसा नहीं होता क्योंकि उसकी सतह पर कोई परत नहीं बनती।