Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लाल किले के पास विस्फोट में इस्तेमाल कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की तस्वीर आई सामने

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 11 November, 2025
दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट में इस्तेमाल हुई कथित हुंडई i20 कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की तस्वीर सामने आई है। आरसी संख्या 'HR 26CE 7674' वाली यह कार मोहम्मद शाहिद के बेटे मोहम्मद सलमान के नाम पर पंजीकृत थी। 18 मार्च 2014 की पंजीकरण तिथि वाली यह हुंडई i20 कार गुरुग्राम के शांति नगर इलाके में पंजीकृत थी।