Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रवि किशन को बचपन में बहुत मारते थे उनके पिता, ऐक्टर ने बताया कब करने लगे इज़्ज़त

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 23 July 2025
ऐक्टर रवि किशन ने बताया है कि बचपन में उनके पिता उनको बहुत मारते थे। बकौल किशन, एक नाटक में माता सीता का किरदार निभाने के लिए उन्होंने साड़ी पहनी थी जिसपर उनके पिता काफी गुस्सा हुए थे। पिता ने कहा, "तू नचनिया बनेगा?" किशन ने कहा, "जब मैं पैसे कमाने लगा तो पिताजी मेरी इज़्ज़त करने लगे।"