एमपी के छतरपुर में बस पलटने से एक किशोर की हुई मौत, 20 लोग घायल
छतरपुर (मध्य प्रदेश) में एक ट्रक से टकराने के बाद एक बस पलटकर खाई में गिर गई जिसमें 13-वर्षीय लड़के की मौत हो गई जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। ज़िला अस्पताल के डॉक्टर रोशन द्विवेदी के मुताबिक, घायलों को अस्पताल लाया गया है। बकौल डॉक्टर, तीन लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें ग्वालियर के अस्पताल में रेफर किया गया।
read more at भाषा


