Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी महिला का गुजरात में ट्रेन में छूट गया था पर्स, 4 दिन बाद वेंडर ने लौटाया

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 25 May, 2025
भारत घूमने आई एक अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह यहां की तारीफ करती नज़र आ रही है। दरअसल, गुजरात में महिला का पर्स ट्रेन में छूट गया था और एक वेंडर ने 4 दिन बाद उनका पर्स लौटाया। महिला कहती दिखी, "भारत के बारे में नकारात्मक खबरें फैलाई जाती हैं लेकिन यहां काफी पॉज़िटिव चीज़ें हैं।"