Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर मांगने वालों को देने पड़ सकते हैं ज़्यादा पैसे, DGCA ला रही है नियम

short by Tanya Jha / on Saturday, 6 September, 2025
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने हवाई अड्डों पर व्हीलचेयर की सुविधा का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए एक नया प्रस्ताव रखा है। इसके मुताबिक, जो लोग शारीरिक रूप से फिट हैं लेकिन व्हीलचेयर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनसे एयरलाइंस कुछ शुल्क ले सकती हैं। बकौल डीजीसीए, कई लोग लंबी कतारों से बचने के लिए व्हीलचेयर लेते हैं।