Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पंजाब में 4 दशक बाद आई भयावह बाढ़; 1,000 गांव और 61,000 हेक्टेयर खेती हुई प्रभावित

short by ऋषि राज / on Sunday, 31 August, 2025
पंजाब में सतलज, ब्यास और रावी नदियों के उफान के चलते चार दशक की सबसे भयंकर बाढ़ आई है। बाढ़ से 1,018 गांव और 61,000 हेक्टेयर से ज़्यादा खेती प्रभावित हुई हैं। गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला और होशियारपुर में भारी नुकसान हुआ है। अबतक 11,300 लोग बचाए गए और 4,700 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
read more at instagram