Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिका के टेक्सस में अपार्टमेंट के अंदर मृत मिली आंध्र प्रदेश की छात्रा

short by ऋषि राज / on Monday, 10 November, 2025
टेक्सस (अमेरिका) में 23-वर्षीय भारतीय छात्रा राजलक्ष्मी (राजी) यारलागड्डा अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। वह बापटला (आंध्र प्रदेश) की रहने वाली थीं और टेक्सस A&M यूनिवर्सिटी-कॉर्पस क्रिस्टी से ग्रेजुएशन कर नौकरी की तलाश में थीं। बकौल परिजन, राजलक्ष्मी पिछले कुछ दिनों से गंभीर खांसी और सीने में दर्द से परेशान थीं और संभवतः उनकी मौत नींद में हुई हो।