यूपी में कचौड़ी की सब्ज़ी में मिली मरी हुई छिपकली, लोगों ने किया बवाल
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में कचौड़ी की सब्ज़ी में मरी हुई छिपकली निकली। पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित एक मशहूर कचौड़ी भंडार में शनिवार शाम को हुई इस घटना को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, सूचना के बाद पुलिस टीम व खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे व उन्होंने सब्ज़ी का सैंपल लेकर निरीक्षण किया।
read more at R.भारत


