Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

छत्तीसगढ़ के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 8 नक्सली किए ढेर, जारी है गोलीबारी

short by तान्या झा / on Saturday, 1 February 2025
बीजापुर (छत्तीसगढ़) में शनिवार को फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें अब तक 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मृत नक्सलियों के पास से कई ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए जाने की सूचना मिली है। वहीं, गोलीबारी अब भी जारी है। गौरतलब है, 20-21 जनवरी को गरियाबंद में हुई मुठभेड़ में 16 नक्सली मारे गए थे।