बिहार में चलती कार में 15 वर्षीय छात्रा से हुआ गैंगरेप, सड़क पर छोड़कर भागे आरोपी
गोपालगंज (बिहार) में एक 15-वर्षीय छात्रा के साथ कुछ लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया, "मैं सब्ज़ी खरीदने गई थी...कार सवार बदमाशों ने मुंह दबाकर जबरन गाड़ी में बिठा लिया, बेहोश कर मेरे साथ गलत काम किया।" वहीं, आरोपियों ने किसी को नहीं बताने की कसम खिलाकर पीड़िता को सड़क पर छोड़ा।
read more at हिन्दुस्तान


