Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा के मंत्री व MLA का फर्ज़ी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर ठगों ने लोगों से मांगे रुपए

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 24 October, 2024
गोवा के परिवहन मंत्री मौविन गोडिन्हो और बीजेपी विधायक नीलेश कैबरल का साइबर ठगों ने फर्ज़ी वॉट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों से रुपए मांगे हैं। मंत्री के मुताबिक, उनके नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके वॉट्सऐप पर एक झूठा संदेश भेजा गया जिसमें एमेज़ॉन पे, ई-गिफ्ट कार्ड के ज़रिए पैसे मांगे गए हैं। बकौल मंत्री, मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
read more at भाषा