'TMKOC' छोड़ने वाले 'गोली' के लिए दिलीप जोशी व मुनमुन दत्ता ने लिखा नोट
टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'गोली' का रोल करने वाले ऐक्टर कुश शाह के शो छोड़ने पर उनके को-ऐक्टर दिलीप जोशी व मुनमुन दत्ता ने उनके लिए नोट लिखा है। दिलीप ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आपके साथ किए हर सीन का मैंने लुत्फ उठाया...भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" मुनमुन ने लिखा, "आपके बिना कुछ मज़ा नहीं है।"


