Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फर्म ने जताई डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ में 21% तेज़ी की उम्मीद, एक साल में 190% चढ़ा स्टॉक

short by श्वेता भारती / on Saturday, 4 January, 2025
ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ की 'बाय' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसके शेयर की कीमत ₹22,256 तक पहुंचने की उम्मीद जताई है जो इसके शुक्रवार को बंद हुए भाव से 21% अधिक है। कंपनी के शेयर के दाम पिछले एक साल में करीब 190% चढ़े हैं। बकौल नोमुरा, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 61% बढ़ सकता है।