Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी संविधान की दुर्लभ प्रति की ₹75 करोड़ में हुई नीलामी

short by आकांक्षा / on Friday, 18 October, 2024
अमेरिका के संविधान की 237 वर्ष पहले छपी एक दुर्लभ प्रति 17 अक्टूबर को करीब ₹75 करोड़ में नीलाम की गई है। इसकी नीलामी उत्तरी कैरोलिना के ब्रंक नामक नीलामी घर द्वारा करवाई गई है और इसकी बोली ₹42 लाख से शुरू हुई थी। वहीं, इसे खरीदने के लिए महज 7 मिनट तक ही बोली लगाई गई थी।