स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान के लिए सर्वेक्षण कराएगी दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार 1 से 15 जनवरी तक स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान करने के संबंध में सर्वेक्षण कराएगी। शिक्षा निदेशालय ने स्कूल न जाने वाले बच्चों की पहचान करने और स्कूलों में उनका नामांकन कराने के लिए 246 टीमें गठित की हैं। सर्वेक्षण में 6 साल से कम और 6-19 साल के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
read more at भाषा


