Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत में 40-50% फेफड़ों के कैंसर के मरीज़ों ने कभी नहीं पी थी सिगरेट: शोध

short by श्वेता यादव / on Wednesday, 13 November 2024
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की एक रिसर्च में सामने आया है कि भारत में लगभग 40-50% फेफड़ों के कैंसर के मरीज़ नॉन-स्मोकर्स हैं। तंबाकू का सेवन न करने से भी फेफड़ों के कैंसर से सुरक्षा नहीं मिलती है। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि सेकेंड-हैंड स्मोक और वायु प्रदूषण इस बीमारी के बढ़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।