Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मॉनसून में बंद हुआ ओडिशा का सिमिलिपाल टाइगर रिज़र्व फिर खुला, मिलेगी सफारी की सुविधा

short by अपर्णा / on Sunday, 13 October, 2024
ओडिशा का सिमिलिपाल टाइगर रिज़र्व (एसटीआर) मॉनसून के कारण 4-महीने तक बंद रहने के बाद पर्यटकों के लिए फिर से खुल गया है। पहली बार एसटीआर में पर्यटकों के लिए सफारी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रिज़र्व के अधिकारियों के मुताबिक, इच्छुक पर्यटकों को ओडिशा ईको टूरिज़्म वेब पोर्टल के माध्यम से सफारी वाहनों की प्री-बुकिंग करानी होगी।
read more at Hindustan Times