सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार युवक को मिली ज़मानत
मुंबई की एक अदालत ने अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए राजस्थान निवासी बनवारी लाल गुज्जर नामक युवक को ज़मानत दे दी है। पुलिस के मुताबिक, बनवारी लाल यूट्यूब पर अपना चैनल चलाता है और उसने दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए धमकी वाला वीडियो अपलोड किया था।
read more at भाषा


