जिगरी दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी कर एमपी में शख्स ने उसकी शव यात्रा में डीजे बजाकर किया डांस
मंदसौर (एमपी) में अपने 71-वर्षीय जिगरी दोस्त की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए उसकी शव यात्रा में डांस करते एक शख्स का वीडियो सामने आया है। शख्स ने बताया कि दोस्त ने उसे 2021 में पत्र लिखकर कहा था कि उसकी मौत पर रोना-धोना ना कर डांस करें। उन्होंने कहा, "दोस्ती निभानी थी और...मैंने उसे अंतिम समय तक निभाया।"
read more at इंडिया टीवी


