IPL मैच से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में 240 सीसीटीवी कैमरे किए गए बंद, 2 लोग गिरफ्तार
आईपीएल में आरसीबी-जीटी के मुकाबले से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में 240 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को कथित तौर पर बंद करने के आरोप में एक सब-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी के 2 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि डीऐक्टिवेटेड ऐक्सेस कार्ड के ज़रिए दोनों सर्वर रूम में घुसे और एनवीआर यूनिट्स व ऑप्टिकल फाइबर केबल्स को नुकसान पहुंचाया।
read more at The Tribune


