Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फ्लाइट में नग्न होकर चिल्लाती हुई इधर-उधर भागने लगी महिला, अमेरिका में वापस मोड़ना पड़ा प्लेन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Friday, 7 March 2025
ह्यूस्टन (अमेरिका) में एक महिला ने फ्लाइट के अंदर सारे कपड़े उतारकर हंगामा कर दिया जिसके बाद प्लेन को वापस एयरपोर्ट के गेट पर लाना पड़ा। अधिकारियों द्वारा हिरासत में लिए जाने से पहले महिला ने विमान में चिल्लाते हुए करीब 25 मिनट तक इधर-उधर परेड की। इस दौरान बच्चों समेत विमान में सवार अन्य यात्री असहज हो गए।