ONGC में अप्रेंटिस के 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, मेरिट के आधार पर होगा चयन
ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस के 3047 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें अलग-अलग ट्रेड और श्रेणियों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार का चयन मेरिट के आधार पर होगा और परिणाम 15 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
read more at Abplive


