एमपी के जबलपुर में हैं संगमरमर की चट्टानें व धुआंधार जलप्रपात
जबलपुर (एमपी) के भेड़ाघाट में नर्मदा नदी के किनारे मौजूद संगमरमर की चट्टानें व धुआंधार जलप्रपात पर्यटकों की बीच काफी मशहूर है। इस जगह की खूबसूरती देखने के लिए आप केबल कार (रोपवे) की भी सवारी कर सकते हैं। यहां के मनमोहक दृश्य लैंडस्केप फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हैं। यहां पर मौजूद चौसठ योगिनी मंदिर काफी लोकप्रिय है।
read more at Times Now नवभारत


