हाथ में लगातार झुनझुनी हो सकता है अर्थराइटिस, डायबिटीज़ व किडनी रोग का शुरुआती लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हाथ में लगातार या ज़्यादा झुनझुनी होना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। यह डायबिटिक न्यूरोपैथी, अर्थराइटिस, किडनी संबंधी रोग, थायरॉयड, सर्वाइकल स्पॉन्डलाइसिस, विटामिन बी12 की कमी और नसों की बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकता है। बकौल एक्सपर्ट्स, एक्सरसाइज़, ओटीसी दवाइयां, विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने और हाथों में स्प्लिंट लगाने से यह कम हो सकता है।
read more at ABP न्यूज़


