डॉक्टर ने बताया, कितना सही है खराब पॉस्चर से 'दिमाग को नुकसान पहुंचने' का मिलियनेयर का दावा
अमेरिकी मिलियनेयर ब्रायन जॉनसन के दावे 'खराब पॉस्चर धीरे-धीरे मेरे दिमाग को नुकसान पहुंचा रहा था' पर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पवन पाई ने कहा है, "इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।" उन्होंने कहा, "खराब पॉस्चर से सिरदर्द, अकड़न व गर्दन घुमाने में मुश्किल आ सकती है...(लेकिन) खराब पॉस्चर और मस्तिष्क की किसी समस्या के कनेक्शन को साबित करती...कोई स्टडी नहीं है।"


