दिवाली पर रोशनी से जगमगाए श्रीनगर के लाल चौक पर बड़ी संख्या में जुटे लोग
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित लाल चौक के घंटाघर पर रविवार को दिवाली मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस मौके पर घंटाघर को रोशनी और दीयों से सजाया गया। वहां बड़ी-बड़ी रंगोलियां बनाई गईं और दीयों की कतारें लगाई गईं। लोगों ने तस्वीरें खींचीं, वीडियो बनाए और पूजा में भी हिस्सा लिया।
read more at X


