Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

डॉक्टर ने बताया बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच क्या है टहलने का सबसे सही वक्त

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 28 October 2024
दिल्‍ली के डॉक्टर जीसी खिलनानी ने वायु प्रदूषण के बीच मॉर्निंग वॉक और नाइट वॉक बंद करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सुबह प्रदूषण ज़मीन के नज़दीक होते हैं और सांस के साथ प्रदूषित तत्‍व शरीर के अंदर जाते हैं। बकौल खिलनानी, सुबह सूरज निकलने के बाद टहल सकते हैं क्योंकि धूप खिलते ही प्रदूषण ऊपर उठने लगता है।