Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज़ के लिए किया टीम का एलान
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 16 October, 2026
भारत ने न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए वनडे-टेस्ट टीमों का एलान किया है। पहले तीन वनडे में शुभमन गिल कप्तानी करेंगे जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों वनडे टीम जबकि जसप्रीत बुमराह केवल टेस्ट टीम में शामिल हैं। वहीं, विकेटकीपर कुमार कुशाग्र पहली बार वनडे टीम में आए हैं।
read more at BCCI
कई राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, सूची जारी
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 16 October, 2026
मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार के लिए कई राज्यों/यूटी में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है।
read more at IMD
यूपी CM योगी ने की महानवमी पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 16 October, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में प्रमुख सचिव ने सभी ज़िलों को आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। गौरतलब है कि शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने सीएम योगी से 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक छुट्टी की मांग की थी।
मशहूर डॉक्टर ने बताए रोज़ की 7 आदतें जो बदतर कर सकती हैं पेट फूलने की समस्या
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 16 October, 2026
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने रोज़ की 7 आदतों के बारे में बताया है जो पेट फूलने की समस्या को बदतर कर सकती हैं। इनमें 'बहुत जल्दी-जल्दी खाना, कब्ज़ को नज़रअंदाज़ करना, भोजन के बाद एक जगह बैठे रहना, पचाने में मुश्किल व अत्यधिक तेल-मसालेदार भोजन करना, लैक्टोज़ इनटॉलरेंस होने पर दूध पीना और दिनभर शुगर-फ्री गम चबाना' शामिल हैं।
read more at Instagram
'तिरंगा मार्च' से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके
short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 16 October, 2026
शुक्रवार को 'तिरंगा मार्च' में शामिल होने के लिए घर से निकलते ही सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया। एक सप्ताह में दूसरी बार उन्हें हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्हें प्लेन से डिटेन किया गया था। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने उनसे कहा, "हम आपको एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं।"
read more at Times Now
रोज़ाना दाल खाने से क्या होता है? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया
short by पंकज कसरादे / on Friday, 16 October, 2026
फिटनेस डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अश्लेषा जोशी के मुताबिक, रोज़ाना दाल खाने से पाचन, मांसपेशियों और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है। दाल में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। बकौल न्यूट्रिशनिस्ट, अधिक मात्रा में अचानक दाल खाने से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
read more at Hindustan Times
सरकार ने 5 पॉइंट्स में बताया क्यों भारतीय नागरिकों के बराबर नहीं हैं OCI कार्डधारक
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 16 October, 2026
भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन ने 5 पॉइंट्स में बताया है कि OCI कार्डधारक भारतीय नागरिकों के बराबर नहीं हैं। इसके मुताबिक, OCI कार्डधारक भारत में वोट नहीं डाल सकते, विधायक/सांसद नहीं बन सकते, सुप्रीम कोर्ट के जज जैसे संवैधानिक पदों पर नहीं रह सकते, सरकारी पदों पर नियुक्त नहीं हो सकते और न कृषि भूमि खरीद सकते हैं।
नाना पाटेकर के बेटे ने तनुश्री दत्ता के 'ईवल डेड' वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी
short by चंद्रमणि झा / on Friday, 16 October, 2026
नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तनुश्री दत्ता द्वारा 'ईवल डेड' और अन्य विवादित टिप्पणियों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "लोग जिस मामले को बेवजह उठा रहे हैं, वह पहले ही खत्म हो चुका है। कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मैं ऐसे लोगों से कुछ नहीं कहूंगा। जो सच है...वह सच ही रहेगा। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।"
read more at Inshorts
रूस में आया शक्तिशाली भूकंप, कामचटका में धरती के नीचे क्या हो रहा है?
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 16 October, 2026
रूस के कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार सुबह 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। कामचटका, पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' का हिस्सा है। यह क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेट्स की हलचल के कारण बार-बार भूकंप/ज्वालामुखी फटने के लिए जाना जाता है। जुलाई-2025 में कामचटका के पास 8.8 तीव्रता के भूकंप के बाद आई सुनामी में तटीय गांव का एक हिस्सा समुद्र में बह गया था।
read more at Hindustan Times
एलन मस्क ने पेश की 'उड़ने वाली' कार
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Friday, 16 October, 2026
एलन मस्क ने टेस्ला रोडस्टर पेश की है जो कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स की मदद से कुछ देर हवा में उड़/मंडरा सकती है। डेमो में कार पलटते हुए आगे बढ़ती दिखी और एक सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटे की रफ्तार पकड़ने का दावा किया गया। थ्रस्ट वर्जन की बुकिंग राशि ₹2.5 करोड़+ है जबकि रॉकेट वर्जन केवल निमंत्रण पर उपलब्ध है।
Load More