यूपी के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में भरा धुआं
उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में शनिवार को तकनीकी खराबी आने के बाद लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर का डिस्प्ले सिस्टम बंद हो गया और केबिन में धुआं भरने लगा। घटना में उप-मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
read more at News18 हिंदी


