Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ज़ाकिर ने गर्ल्स एजुकेशन पर तालिबान को बताया सही, लताड़ने में एकजुट हुए 3 पड़ोसी देशों के लोग

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Saturday, 31 October, 2026
विवादित इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक ने अफगानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई पर तालिबान की पाबंदियों का बचाव किया है जिसके बाद भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लोगों ने उसकी आलोचना की है। पाकिस्तान की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफज़ई के पिता ज़ियाउद्दीन यूसुफज़ई ने नाइक के तर्क को बेहद निराशाजनक और चिंताजनक बताया।