भारतीय दूतावास ने शंघाई में दिवाली समारोह की तस्वीरें कीं शेयर
भारतीय दूतावास ने शंघाई (चीन) में दिवाली के भव्य समारोह की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। इस समारोह में 800 से ज़्यादा लोग शामिल हुए जिनमें प्रवासी भारतीय, स्थानीय चीनी नागरिक और विभिन्न देशों के वाणिज्यिक प्रतिनिधि थे। महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने कहा कि दिवाली जैसे त्योहार भारत-चीन के बीच सांस्कृतिक समझ और सहयोग को मज़बूत करते हैं।
read more at X


