Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पहाड़ दरका, नदी रुकी; नेपाल में फिर बाढ़ का खतरा

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 5 September, 2026
नेपाल के दार्चुला में एक विशाल भूस्खलन के बाद चौलानी नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध हो गया है। नदी में भारी मलबा और चट्टानें गिरने से कृत्रिम झील बनने और अचानक बाढ़ आने का खतरा है। दार्चुला ज़िला प्रशासन ने निचले इलाकों और भारत-नेपाल सीमा से सटे महाकाली नदी तट के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया है।