BJP में शामिल हो चुके कैलाश गहलोत की नजफगढ़ सीट पर 'आप' ने उतारा कैंडिडेट
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने एक और प्रत्याशी के नाम का एलान किया है। 'आप' ने दिल्ली के पूर्व मंत्री कैलाश गहलोत की नजफगढ़ विधानसभा सीट से तरुण यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कैलाश गहलोत हाल ही में 'आप' छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे।
read more at इंडिया टीवी


