यूपी में दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 कांवड़ियों की हुई मौत, 2 कांवड़िए घायल
बदायूं (उत्तर प्रदेश) के उझानी में दो बाइकों के बीच हुई भीषण टक्कर में 2 कांवड़ियों की मौत हो गई और 2 कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अनिल (25) और अंकित (30) के रूप में हुई है और दोनों रविवार शाम कछला घाट से गंगाजल लेकर घर लौट रहे थे।
read more at भाषा


