यूपी में प्रेम प्रसंग से नाराज़ शख्स ने 16 वर्षीय बेटी की गला काटकर की हत्या
शाहजहांपुर (यूपी) में मंगलवार को एक शख्स ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, लड़की का एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग था जिसका शख्स विरोध कर रहा था और इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। आरोपी पिता घटना के बाद से फरार है।
read more at भाषा


