₹1.5 करोड़ से अधिक कीमत की 5 किलो व्हेल की उल्टी गुजरात में कार से हुई बरामद
गुजरात के वडोदरा में पुलिस ने एक कार से करीब 5.25 किलोग्राम एम्बरग्रीस (व्हेल की उल्टी) ज़ब्त की है जिसकी अनुमानित कीमत ₹1.58 करोड़ है। एम्बरग्रीस की तस्करी के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है, स्पर्म व्हेल के पाचन तंत्र में उत्पन्न होने वाले एम्बरग्रीस का इस्तेमाल परफ्यूम (इत्र) बनाने में किया जाता है।


