बाउंड्री के पार जाकर गिरी गेंद, अंपायर ने छक्के के बजाए दिए 5 रन; क्या है मामला?
कनाडा सुपर 60 के सेमीफाइनल मुकाबले में गेंदबाज़ अली खान की बाउंसर गेंद बल्लेबाज़ कायरन पोलार्ड या उनके बल्ले को छुए बिना ही थर्ड मैन बाउंड्री के पार जाकर गिरी। अंपायर ने वाइड का इशारा किया और कुल 5 रन दिए। नियम के मुताबिक, छक्का तभी माना जाता है जब गेंद बल्लेबाज़ के बल्ले से लगकर बाउंड्री के पार जाए।
read more at TV9 भारतवर्ष


