Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

12वीं के छात्र ने ट्रांसफॉर्मर के तारों को पकड़कर की आत्महत्या, कैमरे में कैद हुई घटना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 23 November 2025
बागपत (उत्तर प्रदेश) में 12वीं के छात्र ने शनिवार रात 11 बजे ट्रांसफॉर्मर के हज़ारों बोल्ट के तारों को पकड़ लिया जिसके बाद करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें यह कदम उठाने से पहले छात्र कुछ देर तक फोन चलाता दिख रहा है। छात्र की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है।