दिल्ली में ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में स्टेज की ओर भागा फैन, सुरक्षाकर्मियों ने दबोचा
दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में हुए अमेरिकी रैपर ट्रैविस स्कॉट के कॉन्सर्ट में एक फैन बैरिकेड से कूदकर स्टेज की ओर भागने लगा लेकिन पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। गौरतलब है, ट्रैविस का यह भारत का पहला टूर है और वह मुंबई में 19 नवंबर को परफॉर्मेंस देंगे।
read more at Hindustan Times


