'कहीं तो होगा' छोड़ने पर जितेंद्र ने कहा था 'गलती कर रहे हो': राजीव खंडेलवाल
अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने कहा है, "सीरियल 'कहीं तो होगा' छोड़ने के फैसले पर (दिग्गज) ऐक्टर जितेंद्र ने कहा था कि तुम गलती कर रहे हो। ऐसा क्यों कर रहे हो? तुम समझ नहीं रहे हो कि तुम क्या कर रहे हो।" उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उन्हें इस सीरियल को नहीं छोड़ने की सलाह दी थी।


