Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

SDM कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचा कुत्ता, कठघरे में जाने की करने लगा कोशिश; वीडियो वायरल

short by / on Thursday, 14 August, 2025
मध्य प्रदेश के सिवनी ज़िले में एसडीएम कोर्ट में राजस्व मामलों की सुनवाई के दौरान एक कुत्ता 'फरियादी' की तरह अचानक आकर बैठ गया और फिर कठघरे की तरफ जाने की कोशिश करने लगा। कोर्ट में कुत्ता कुछ देर शांति से लोगों की दलीलें सुनता रहा और फिर चला गया। एक यूज़र ने कहा, "कुत्ता न्याय मांगने कोर्ट पहुंचा था।"