Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अहमदाबाद में ₹20 लाख की रिश्वत लेते नगर निगम के 2 अधिकारी हुए गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Friday, 2 August, 2024
अहमदाबाद (गुजरात) में ऐंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निगम के असिस्टेंट टाउन प्लानर हर्षद भोजक और इंजीनियर आशीष पटेल को ₹20 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसीबी ने हर्षद भोजक के घर में छापेमारी कर वहां से ₹73 लाख नकद और ₹4.50 लाख का सोना भी ज़ब्त किया है।