Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

US-ईरान तनाव के बीच तेहरान एयरपोर्ट से फिर शुरू हुईं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 25 April, 2026
मिडल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की राजधानी तेहरान से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बहाल हो गई हैं। ईरान के सबसे बड़े हवाई अड्डे, इमाम खुमैनी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IKA) से शनिवार सुबह से उड़ानें शुरू हो गईं। अधिकारियों के मुताबिक, तेहरान से मस्कट (ओमान), इस्तांबुल (तुर्किये) और मदीना शहर (सऊदी अरब) के लिए फ्लाइट्स रवाना हुईं।