शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स 700+ अंक उछला, इन कारणों से शेयर बाज़ार ने भरी उड़ान
शेयर बाज़ार में मंगलवार को शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 747-अंक चढ़कर 83,871 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 120-अंकों की तेज़ी के साथ 25,694 पर बंद हुआ। इस तेज़ी के पीछे अमेरिका-भारत ट्रेड डील की उम्मीद, अमेरिकी सरकारी-शटडाउन खत्म होने की संभावना और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट वजह रही।
read more at www.bseindia.com


