₹16,000/माह कमाने वाले मिस्त्री को गुजरात में GST विभाग ने थमाया ₹1.96 करोड़ का नोटिस
अहमदाबाद (गुजरात) के पाटन में सुनील सथवारा नामक मिस्त्री को बेंगलुरु जीएसटी विभाग से ₹1.96 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला है। सुनील प्रति माह ₹16,000-₹17,000 कमाते हैं और उनके वकील द्वारा ऑनलाइन जीएसटी नंबर चेक करने पर उनके नाम पर 11 कंपनियां संचालित होने की जानकारी हुई। बकौल रिपोर्ट्स, उनके नाम के नकली आधार-पैन कार्ड का उपयोग किया गया।
read more at ABP न्यूज़


