Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

सड़क पर भरे पानी में गिरा मोबाइल काफी ढूंढने पर भी नहीं मिला, जयपुर में फूट-फूटकर रोता दिखा युवक

short by खुशी / on Thursday, 10 July, 2025
जयपुर (राजस्थान) में गुरुवार को संतुलन बिगड़ने से स्कूटर सवार एक युवक बारिश से सड़क पर भरे पानी में गिर गया जिस दौरान उसका मोबाइल फोन पानी में बह गया। सामने आए वीडियो में काफी देर तक पानी में मोबाइल खोजने के बाद युवक सड़क किनारे बैठकर फूट-फूटकर रोता दिखा। बकौल युवक, सिस्टम की गलती से उसका मोबाइल खो गया।
read more at X