फर्ज़ी कॉल्स रोकने के लिए दूरसंचार विभाग ने ब्लॉक किए 1.77 करोड़ सिम
दूरसंचार विभाग ने बताया है कि फर्ज़ी टेलीमार्केटिंग कॉल्स कम करने के लिए दूरसंचार नियामक ट्राई के साथ मिलकर 1.77 करोड़ सिम बंद किए गए हैं। वहीं, 5 दिन में लगभग 7 करोड़ से ज़्यादा फर्ज़ी कॉल्स भी ब्लॉक की गई हैं। इसके अलावा, फर्ज़ी कॉल्स वाले लगभग 15 लाख मोबाइल फोन भी ट्रैक किए गए हैं।
read more at ABP न्यूज़


