Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैंसर से जुड़े ऑपरेशन के बाद घर लौटीं नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, उन्होंने शेयर की तस्वीर

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 30 April, 2023
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू कैंसर से जुड़े ऑपरेशन के बाद अमृतसर (पंजाब) स्थित अपने घर लौट आई हैं। सिद्धू ने घर लौटी पत्नी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "पॉज़िटिव वाइब्स...हमेशा हौसला बनाए रखो ताकि निराशा आसपास भटक भी न पाए।" कौर ने बताया था कि वह स्टेज 2 के खतरनाक कैंसर से ग्रसित हैं।