'जान को खतरे' की आशंका जताने के कुछ घंटे बाद बेंगलुरु में महिला की गला काटकर की गई हत्या
बेंगलुरु में बुधवार को 28-वर्षीय विवाहिता की गला काटकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया। मृतका की एक सहेली ने बताया कि घटना के कुछ घंटों पहले महिला ने पति से 'जान को खतरे' की आशंका जताई थी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला के बराबर में सोई उसकी सहेली को सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली।
read more at Times Now


